फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घना हुआ कोहरा, वाहनों की धीमी हुई रफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। क्षेत्र में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर देखा जा रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सुबह के समय घना कोहरा यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन

यह घना कोहरा रात से शुरू होकर सुबह लगभग 10 बजे तक छाया रहता है। वाहन चालकों को सड़कों पर रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। दृश्यता इतनी कम हो जाती है कि सड़क पर पांच मीटर की दूरी भी देख पाना मुश्किल हो जाता है, जिससे वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी और बीए की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं घने कोहरे और ठिठुरन वाली ठंड के बीच परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। कोहरे और ठंड की वजह से लोग शाम होते ही घरों में दुबकने लगे हैं। दिन के उजाले में भी वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को विवश हैं, लेकिन घने कोहरे के कारण इन लाइटों का असर भी बेअसर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें