फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विलोपित नाम दोबारा जोड़वाने की मांग

Tue, 30 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जोगिया ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बड़गों गांव के 17 लोगों का नाम काट दिया गया है। उन्होंने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्र दिया और नाम दोबारा जोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

बड़गो निवासी कुसुम ने बताया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है जबकि वह गांव में ही रह रही हैं। वोटर लिस्ट में मेरा नाम जोड़ा जाए। वहीं, जुब्बा देवी का कहना है कि मैं महिला समूह की सक्रिय सदस्य हूं। कई बार वोट भी दे चुकी हूं। लिस्ट से नाम कटने से हैरान हूं। इसके अलावा ग्राम पंचायत बड़गो के राजस्व है। वहीं, पवन दीप ने बताया कि उनका और गांव के अन्य लोगों का नाम विलोपित की सूची में डाल दिया गया है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर सूची संशाेधित की जाए। मतदाता सूची में बढ़ोतरी, विलोपन और संशोधन की जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई थी। बीएलओ भानू प्रताप के मुताबिक, एक नाम हमारी गलती से कट गया है और उनसे आधार कार्ड मांग कर वापस जोड़ा जाएगा और उन्होंने सभी फाॅर्म भरकर पंचायत कार्यालय बड़गो में जमा कर दिया गया था। जल्दी ही नाम वापस जोड़ दिया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ जोगिया रामानंद वर्मा ने बताया कि बीएलओ से बात की गई है। सभी का मिलान कराया जा रहा। जल्द ही नाम जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें