फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जर्जर पोल और तार बदलने की उठाई मांग

Wed, 19 Aug 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी के पदाधिकारियों ने अधिशाषी अभियंता बिजली वितरण खंड बांसी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी के पदाधिकारियों ने पुराने और जर्जर बिजली के पोल और तार की समस्या के समाधान के लिए बुधवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड बांसी को ज्ञापन सौंपा है। समस्याओं के समाधान की मांग की।
तहसील अध्यक्ष मंगल चौरसिया, सरदार स्वर्ण सिंह, नरेश चंदवानी आदि कारोबारियों ने कहा कि नगर क्षेत्र के अत्यंत व्यस्ततम मार्गों पर स्थित जर्जर, खतरनाक पोल और तार राहगीरों व व्यापारियों के आवागमन में गंभीर बाधा बन चुके हैं और यह पोल कई स्थान पर सड़क के बीच में लगे हैं। इसे हटाकर सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाए। व्यापारियों ने बताया कि कोतवाली रोड कृष्णा मार्केट एक वस्त्रालय के सामने मार्ग के बीचो बीच स्थित बिजली पोल जो गम्भीर बाधा उत्पन्न कर रहा है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पोल को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सड़क के किनारे स्थानांतरित किया जाए। प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रमोद अग्रहरि, भगवान दास वर्मा, मनीष वर्मा, अफजाल अहमद, जीवन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
-
इन जगहों पर है समस्या
नगर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्रों जैसे कोतवाली रोड, कृष्णा मार्केट, टेकधर मंदिर मार्ग, लोहा मंडी, मंगल बाजार व सराफा मार्केट में वर्षों पुराने, जर्जर व रास्ते में खड़े बिजली के पोल को बदलकर नए पोल स्थापित किए जाएं, जिससे नगर के व्यापारियों, क्षेत्रवासियों और आम राहगीरों की सुरक्षा, सुगम हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें