फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

Mon, 15 Dec 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन जनकल्याण ने सोमवार को तहसील परिसर में किसान पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम निखिल चक्रवर्ती को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं किया गया तो धरना प्रर्दशन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन जन कल्याण के प्रदेश प्रभारी यार मोहम्मद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन में कहा गया कि रबी की फसल को देखते हुए किसानों को उचित रेट पर यूरिया खाद दिलाया जाए। सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के हिसाब से खतौनी 15 रुपये में दिलाया जाए। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे सुगमता पूर्वक बनवाया जाए। तहसील में नामांतरण की कार्रवाई में काश्तकारों से अनावश्यक धन उगाही को तत्काल बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें