डुमरियागंज। डुमरियागंज पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की आशंका में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। क्षेत्र के डेमुआ उर्फ ढेबरुवा गांव में खेत जुताई को लेकर दो दिन पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। आरोप है उक्त गांव निवासी तीन आरोपियों जमाल, निसार व आमिर ने पीड़ित रुस्तम अली, उनके चाचा समीउललाह को लाठी-डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।