फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छठ पूजा सामग्री की अंतिम दिन भी रही मांग, बाजार में रही भीड़

Sun, 15 Nov 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले वर्ष के मुकाबले कई फलों के दाम बढ़े, कुछ के भाव में आई गिरावट
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व को लेकर रविवार को भी बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ रही। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने पूजा के लिए फल, नारियल और अन्य सामग्री खरीदी। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कई फलों के दाम बढ़े हैं, जबकि कुछ के भाव में गिरावट आई है। ऐसे में लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी करते नजर आए।
शहर के सिद्धार्थ तिराहा, बांसी स्टैंड तिराहा और हाइडिल तिराहा समेत विभिन्न स्थानों पर फल और पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन होगा। इसे लेकर रविवार को दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ मंडी के फल व्यापारी शिवनंदन श्रीवास्तव के अनुसार, सेब का भाव पिछले वर्ष 120 रुपये किलो था, जो इस बार घटकर 60 से 80 रुपये हो गया है। संतरा 160 रुपये के मुकाबले 120 से 140 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, खरबूजे का भाव 100 रुपये से बढ़कर 110 से 120 रुपये किलो हो गया है। नाशपाती और पालम के दाम 200 रुपये से बढ़कर 210 से 220 रुपये किलो पहुंच गए हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाला नारियल पिछले वर्ष 60 रुपये प्रति पीस था, जो इस बार 70 से 80 रुपये बिक रहा है। केला भी 20 रुपये प्रति दर्जन से बढ़कर 25 से 35 रुपये प्रति दर्जन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें