फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव और बंद मशीनें चालू कराने की मांग

Sat, 07 Nov 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। रेलवे स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव और सीएचसी में बंद जांच मशीनें चालू कराने की मांग उठाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने सिद्धार्थ चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

रवि अग्रवाल ने बताया कि सीएचसी में हेल्थ एटीएम और लिपिड प्रोफाइल मशीन डेढ़ वर्ष से टेक्नीशियन के अभाव में बंद हैं। वहीं, डेंटल चेयर किट भी ढाई वर्ष से चालू नहीं है। उन्होंने शोहरतगढ़ से गोरखपुर, बलरामपुर, डुमरियागंज और बांसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग भी की। सिद्धार्थ चौधरी ने समस्याओं को सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के समक्ष रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें