फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यात्रियों को दर्द दे रही ट्रेनों की लेटलतीफी

Wed, 31 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। ऐसे में ट्रेनों के लगातार लेट होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं और उन्हें ट्रेन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। पूछताछ केंद्र से भी ट्रेनों के सही समय की स्पष्ट जानकारी न मिलने से परेशानियां और बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात इज्जतनगर तक जाने वाली सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर 12:07 बजे के बजाय 01:48 बजे आई, इससे लखनऊ में इलाज करवाने जाने वाले यात्री रात में करीब दो घंटे तक ठंड में ठिठुर कर ट्रेन का इंतजार करते रहे। वहीं, नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर करीब साढ़े चार घंटा देर से आई, जिससे लोग परेशानी का सामना करते रहे।
ऐसे में यात्री कोहरे और सर्द हवाओं के बीच यात्री प्लेटफॉर्म पर ठिठुरते रहे। कई यात्रियों ने ट्रेन के लेट होने पर घर वापस भी जाने लगे जबकि दिन में देर होने वाली ट्रेन के स्थान पर लोग बस से सफर करने का फैसला किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री राघव, अनुज, इरफान ने कहा कि स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ट्रेन देर होने से चार घंटा देर से आई।
रात में लखनऊ दवा करवाने जाने वाले संतोष ने बताया कि लोटन घर होने से रात 10 बजे तक स्टेशन पर आ गए थे, लेकिन इज्जतनगर ट्रेन करीब दो घंटा देर से आई, जिससे ठंडक में ठिठुरना पड़ा। रात में वाहन नहीं मिलने से घर जाने में भी असमर्थ रहे।
विज्ञापन

पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे का सुरक्षा और संरक्षा पर जोर है। कोहरा होने से ट्रेन का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें