फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालय में बिखरा है जर्जर भवन का मलबा

Tue, 07 Oct 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर मुस्तहकम के परिसर मेंहैंडपंप से दूषित पानी पीते स्कूली बच्चे - फोटो : mathura
विज्ञापन
सकारपार। खेसरहा विकास क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर मुस्तहकम में जर्जर भवन के ध्वस्त होने के बाद उसका मलबा परिसर में फैला हुआ है। इसके बीच से आने-जाने में शिक्षक व बच्चों को काफी परेशान हो रही है। वहीं परिसर में चारों तरफ फैली गंदगी शिक्षक और बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। परिसर में आने-जाने पर बच्चे आए दिन ईंट और पत्थर से टकरा कर चोटिल भी हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बने पुराने जर्जर भवन को बीते दिनों ध्वस्त करवा दिया गया। इसके बाद भी उसका मलबा परिसर में चारों तरफ बिखरा पड़ा हुआ है। इससे शिक्षक और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं भवन के ध्वस्तीकरण के दौरान विद्यालय परिसर में लगा मेनगेट का दरवाजा भी टूट गया है। इससे विद्यालय परिसर में कोई भी जब चाहे आसानी से आ-जा सकता है। यही नहीं बच्चों को पानी पीने के लिए हैंडपंप तक जाने में ईंट-पत्थर अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। साथ ही परिसर में फैली गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। विद्यालय में कुल नामांकित छात्रों की संख्या 234 है।
परिसर में लगा एक हैंडपंप खराब, दूसरे से निकल रहा दूषित जल : सकारपार। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर मुस्तहकम में कहने को तो दो हैंडपंप लगे हैं। इसमें एक हैंडपंप से दूषित जल निकल रहा है, जिसको पीने के लिए बच्चे मजबूर हैं। साथ ही इसी दूषित जल से रसोइया खाना भी बना रही है जो बच्चों के सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें