फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में उतराया मिला लापता युवक का शव

Tue, 07 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पिपरहवा गांव घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पिपरहवा गांव से रविवार शाम को लापता हुए कृष्णा गुप्ता (28) पुत्र बेचन गुप्ता की सोमवार को गांव के सटे बानगंगा नदी में उतराया हुआ शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जोगिया कोतवाली पुलिस ने लाश को निकलवाकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरहवा गांव निवासी कृष्णा गुप्ता (28) पुत्र बेचन गुप्ता रविवार शाम को घर से चौराहे पर गया था। वह रविवार देर रात तक जब घर पर नहीं पहुंचा तो परिजन इसकी तलाश शुरु की। आसपास की पर उसका पता कहीं नहीं चल सका। सोमवार को गांव के सटे बह रही पुरानी बानगंगा नदी में ग्रामीण के लोगों ने उसकी उतरायी हुई लाश देखी। इसकी सूचना इसके परिजनों को दी सूचना पाकर मौके पर घर के लोग भी पहुंच गए। इसकी सूचना लोगों ने जोगिया कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जोगिया कोतवाली की पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसओ मीरा चौहान ने बताया कि सूचना मिली कि पिपरहवा गांव के पास नदी में एक लाश मिली है। मौके पर पुलिस गई थी। लाश का पंचनामा बनवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें