फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जानलेवा रफ्तार...हादसों में चार ने गंवाई जान

Fri, 30 Oct 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में बीते दिन में हुए चार अलग-अलग हादसों में चार लोगों की जान चली गई। कहीं तेज रफ्तार दो बाइक में टक्कर हुई तो कहीं अनियंत्रित वाहन हादसे का शिकार हो गए। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर बिना हेलमेट और तीन-चार सवारी बैठाकर वाहन चलाने की तस्वीरें सामने आईं। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक नवंबर से यातायात माह शुरू होगा।
इस दौरान पुलिस चौराहों और प्रमुख मार्गों पर जागरूकता अभियान चलाएगी। वहीं, विद्यालयों में निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

हर महीने हजारों चालान, फिर भी नहीं मान रहे लोग : यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार चालान और जागरूकता अभियान चला रही है। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है।
सितंबर में यातायात नियमों के उल्लंघन के विभिन्न मामलों में 4,900 वाहनों का चालान कर 49 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। अक्तूबर में भी सड़क हादसों में 10 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इनमें अधिकतर युवा और कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।
कुत्ते से टकराई स्कूटी, युवक की मौत : जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा चौराहे पर रविवार रात स्कूटी के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा पांडेय निवासी अजय साहनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साथ में मौजूद दूसरे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे जान बच गई।
टैंकर की चपेट में आने से गई जान : 26 अक्तूबर को ही गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर बरगदवा गांव के पास बाइक सवार टैंकर की चपेट में आ गया। हादसे में तेलियाडीह निवासी शैलेश साहनी (24) पुत्र त्रिभुवन साहनी की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दिन ढेबरुआ थाना क्षेत्र में ढेबरुआ-शोहरतगढ़ एनएच-730 पर मदरहिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्कूलों से चौराहों तक चलेगा जागरूकता अभियान : यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक से 30 नवंबर तक यातायात माह मनाया जाएगा।
वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें