फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोखरे में मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप

Fri, 05 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के रोवांपार गांव के बाहर पोखरे में शुक्रवार सुबह शनि कुमार (20) पुत्र रुद्र नरायन का उतराया हुआ शव मिला।
विज्ञापन

वह दो दिन पहले संदिग्ध हाल में घर से लापता हो गया था। थाने में इस मामले में पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पिता ने एक किशोरी और उसके परिवार पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के मुंह, आंख और कान से रक्तस्राव और गले में चोट का निशान होना बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रोवांपार गांव निवासी शनि कुमार (20) पुत्र रुद्र नरायन बुधवार रात बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। देर रात और दूसरे दिन दोपहर तक परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला। इसके बाद सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पोखरे में किनारे उसका शव औंधे मुंह पड़ा था। लोगों की भीड़ जुट गई। शनि के रूप में परिवार के लोगों ने शव की पहचान की।
इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें