फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 12 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेसरहा थाना क्षेत्र के कड़जहर गांव का मामला, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के कड़जहर गांव में मंगलवार को सुबह एक पेड़ की डाल से फंदे के सहारे संतोष मिश्र (40) का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कड़जहर गांव में मंगलवार को घर से 50 कदम की दूर पेड़ की डाल में गमछे से फंदा के सहारे संतोष मिश्र (40) का शव मिला। इस रास्ते भोर में आने-जाने वाले लोगों ने शव को देखकर शोर मचाया। इस बीच वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई की मौत पहले हो चुकी थी। दोनों भाई अलग-अलग बंटवारा करके रहते थे। संतोष का एक पुत्र और एक बेटी है। सभी बालिग है।
विज्ञापन

मृत संतोष करीब 10 वर्षों से मुंबई में रहता था। 15 दिन पूर्व पिता इंद्रजीत की मृत्यु होने की सूचना पर वह 10 वर्ष बाद घर आए थे। पत्नी दो बच्चों के साथ घर पर है। ग्रामीणों ने बताया कि वह हमेशा नशे में रहने के आदी था। सोमवार की शाम खाना खाने के बाद बरामदे में सोने चला गया। सुबह पेड़ से लटका हुआ शव मिला।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया। पंचनामा के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें