फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेटियों को किया गया जागरूक

Fri, 16 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को डुमरियागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव के निर्देश पर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अरनी गांव में आयोजित सम्मेलन में कांस्टेबल साधना देवी, छाया यादव ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें महिला सशक्तीकरण, एंटी-रोमियो अभियान और साइबर अपराध सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इस दौरान 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (वीमेन हेल्पलाइन) और 101 (अग्निशमन सेवा) जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसआई मनोज कुमार पटेल, आदित्य यादव, सत्य नारायण यादव और साधना देवी, छाया यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें