डुमरियागंज। पुलिस की तरफ से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सिरसिया स्थित राम मनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज में चौपाल आयोजित की गई। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में टीम ने बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चौपाल में महिला एसआई मीरा वर्मा ने छात्राओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम आदि के संबंध में जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया। इस दौरान एसआई वीरेंद्र कुमार, इमामुद्दीन, छाया, जयहिंद यादव आदि मौजूद रहे।