फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रात में बहू-पत्नी, सुबह खुद को मार लिया चाकू

Mon, 12 Jan 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में खुद को चाकू मारने वाले घायल का इलाज करते डॉ. सब्बीर। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में परमानंद गुप्ता (55) ने शनिवार रात विवाद के बाद बहू और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि चाकू हाथ में लगे।
विज्ञापन

वहीं, सुबह फिर विवाद के बाद खुद के पेट में चाकू मार लिया, जिससे उसकी आंत बाहर आ गई। इलाज के लिए उसे लोटन सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी की और अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बेटे के अनुसार, वह नशे का आदी है। इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बरगदही गांव निवासी परमानंद गुप्ता ने पत्नी-बहू से विवाद के बाद सुबह खुद पेट में चाकू मार लिया। चाकू उसके पेट में फंस गया।
विज्ञापन

परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन लेकर गए, जहां से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इमरजेंसी में डॉक्टर शब्बीर, उमेश और अतीफ की टीम ने लगभग एक घंटे की सर्जरी की। उसकी आंत में चाकू लगा था।
उसमें टांका लगाने के साथ ही आंत को अंदर किया गया। इसके बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
वहीं, पीड़ित के पुत्र अजय कुमार ने बताया कि पिता का रात में पत्नी उमा और मां शोभा से शनिवार की शाम को विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। चाकू पत्नी के पंजे और मां के हाथ में लगा था। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के साथ टांका लगवाकर घर ले आए। सुबह खुद पर चाकू से हमला कर लिया।
बेटे का कहना है कि नशा करने के बाद उसके पिता आए दिन विवाद करते थे। शनिवार शाम और रविवार सुबह भी इसी कारण विवाद हुआ था। इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें