फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर खडे़ हो रहे वाहनों से हादसे का खतरा

Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ढेबरूआ एनएच-730 से जुड़ने वाली बॉर्डर डेवलपमेंट सड़क के मोड़ पर नेपाल जाने वाले ट्रकों की अवैध
विज्ञापन
ढेबरूआ। एनएच-730 से जुड़ने वाली बॉर्डर डेवलपमेंट रोड के मोड़ पर नेपाल जाने वाले ट्रकों की अवैध पार्किंग लोगों के लिए खतरा बन गई है। बेतरतीब ढंग से खड़े भारी वाहनों के चलते नवनिर्मित सड़क की पटरियां धंस रही हैं, वहीं कोहरे के दौरान इस मोड़ पर हादसे की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चंदी शुक्ला, शेखर, सद्दू, मनोज सहित आदि लोगों का कहना है कि हाईवे सड़क पर दर्जनों ट्रक गलत दिशाओं में खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे घने कोहरे में आने-जाने वाले वाहन चालकों को अचानक अवरोध का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग बाल-बाल बच चुके हैं। कई हादसे भी हुए हैं।
लोगों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बॉर्डर डेवलपमेंट सड़क और एनएच-730 के इस मोड़ को अवैध पार्किंग से मुक्त कराने, चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें