फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन, कोहरे में हादसे का खतरा

Sun, 21 Dec 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी क्षेत्र के पचपेड़वा तिराहे से शोहरतगढ़ जाने वाली एनएच 730 पर सड़क किनारे वर्षों से खड़े ज
विज्ञापन
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी क्षेत्र में पचपेड़वा तिराहे से शोहरतगढ़ होते हुए सिद्धार्थनगर जाने वाले नेशनल हाईवे-730 पर सड़क किनारे वर्षों से खड़े जर्जर वाहन हादसे के खतरे को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

बढ़नी पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क किनारे खड़े पुराने वाहन न सिर्फ यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे हैं बल्कि इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय नागरिक विक्रम गुप्ता ने बताया कि उक्त वाहन रात के समय नजर नहीं आते, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है। आए दिन यहां छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप के दक्षिण दिशा में भी कई पुरानी कारें वर्षों से सड़क किनारे खड़ी हैं।
विज्ञापन

नागरिकों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के राजकुमार, राजेंद्र, नवीन, अखिलेश, सूर्यप्रकाश सहित दर्जनों लोगों ने पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत से जर्जर वाहनों को तत्काल हटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही सीधे तौर पर आमजन की जान से खिलवाड़ करने जैसा है।
इस संबंध में नगर पंचायत बढ़नी के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जल्द ही संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर सड़क किनारे खड़े जर्जर वाहनों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें