फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पटाखों की दुकानों पर उमड़ी भीड़, बच्चों ने खरीदी फुलझड़ी तो युवाओं ने रॉकेट

Sun, 08 Nov 2026 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर समेत बांसी, उसका, बर्डपुर, इटवा, बढ़नी, शोहरतगढ़ और डुमरियागंज में सजी दुकानें
विज्ञापन

- जिले में 250 से अधिक अस्थायी दुकानों को जारी किए गए लाइसेंस, देर शाम तक होती रही खरीदारी
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर रविवार को जिलेभर में पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बड़ों तक में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह रहा। शहर समेत बांसी, उसका, बर्डपुर, इटवा, बढ़नी, शोहरतगढ़ और डुमरियागंज में पटाखों की दुकानें सजी रहीं। जिले की पांच तहसीलों में तीन दिनों के लिए 250 से अधिक अस्थायी दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए थे। सुबह से शुरू हुई खरीदारी देर शाम तक जारी रही।
मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड परिसर में पटाखों की दुकानें लगाई गई थीं। दुकानों पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ कई तरह के पटाखे उपलब्ध रहे। बच्चों ने अभिभावकों के साथ पहुंचकर फुलझड़ी, अनार, चकरी, पॉप-पॉप, बीड़ी बम और छुरछुरी खरीदी। वहीं, युवाओं में कई आवाज वाले रॉकेट और अन्य पटाखों को लेकर खासा उत्साह दिखा। कोई 10 आवाज तो कोई 20 और 50 आवाज वाले पटाखे खरीदता नजर आया।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार, हर साल पटाखों के दाम में बढ़ोतरी होने से बिक्री प्रभावित होती है। कीमतें कम रहने पर लोग अधिक खरीदारी करते हैं। उसका बाजार में नौगढ़ मार्ग पर निर्धारित स्थल पर सजी दुकानों पर भी लोग पटाखे और फुलझड़ी खरीदते दिखे। बांसी के माघमेला परिसर में लगी दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। इटवा में बांसी मार्ग स्थित निजी बस स्टैंड पर दुकानें सजी रहीं। वहीं, शोहरतगढ़ के सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज परिसर में भी पटाखों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचे।
विज्ञापन


सुरक्षा के इंतजाम के साथ लगीं दुकानें
पटाखों की दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, पानी और बालू की व्यवस्था की गई थी। दुकानदारों को पटाखों का सुरक्षित भंडारण करने और दुकानों के आसपास ज्वलनशील सामग्री नहीं रखने की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें