फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मां लक्ष्मी की झांकी देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा कस्बा

Tue, 10 Nov 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे में सोमवार देर रात मां लक्ष्मी की भव्य झांकी निकाली गई। आकर्षक ढंग से सजी झांकी के दर्शन के लिए नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते रहे। पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की ओर से निकाली गई झांकी का शुभारंभ नगर क्षेत्र से हुआ। इसके बाद झांकी सराफा मार्केट, मंगल बाजार और लोहा मंडी होते हुए रोडवेज चौराहे तक पहुंची। रास्ते में सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए खड़े रहे।
मां लक्ष्मी की प्रतिमा से सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। नगर भ्रमण के बाद झांकी को निर्धारित स्थान पर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें