फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज स्टेशन पर बढ़ी भीड़, घर जाने के लिए वाहनों का इंतजार

Sun, 19 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दीपावली व छठ पर्व पर घर लौटने वालों की भीड़ रोडवेज स्टेशन पर लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को सुबह से ही यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए स्टेशन सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर खड़े नजर आए। जिन रूटों पर रोडवेज की बस का संचालन नहीं होता है, उस रूट पर लोगों ने प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया। इसके लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बसों की संख्या पर्याप्त होने से रोडवेज बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा नहीं हुई। वहीं प्रमुख स्थान पर यात्री अपने गंतव्य के लिए वाहनों का इंतजार करते नजर आए। गांव और छोटे कस्बों में अपने परिजनों के पास जाने के लिए लोग बसों व अन्य प्राइवेट वाहनों का सहारा लेते रहे। रोडवेज पर बस का इंतजार कर रहे यात्री सूरज, श्याम, अश्वनी, मीरा, शकुंतला ने बताया कि त्योहार के समय अतिरिक्त बसें चलाए जाने की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें