फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अलर्ट मोड पर रहेगा स्वास्थ्य महकमा, तत्काल मिलेगा इलाज

Sun, 19 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट अनुसार जेआर डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है जबकि सीएचसी-पीएचसी पर भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड सहित सीएचसी व पीएचसी में इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह सक्रिय रखे गए हैं। सभी केंद्रों पर 24 घंटे सुविधा देने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि किसी भी दुर्घटना, जलने या चोट लगने की स्थिति में तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा सके।
इमरजेंसी इंचार्ज न्यूरो सर्जन डॉ. आशुतोष शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक शिफ्ट में चार-चार जेआर तैनात किए गए हैं जबकि ऑनकाॅल डॉक्टरों की भी लिस्ट जारी की गई है। इससे जिले में दीपावली के दिन होने वाली अप्रिय घटना में मरीजों को तत्काल राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि दीपावली के दौरान पटाखों से जलने, आंखों और सांस संबंधी समस्या के अधिक मामले सामने आते हैं। इसे देखते हुए दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक पहले से उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें