भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र में दिवाली के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। शनिवार की रात से भारतभारी के मोतीगंज चौराहा पर स्थापित मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के कई स्थानों पर मां लक्ष्मी के कपाट खोल दिए गए हैं, जहां धन और समृद्धि की देवी से आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
कई मंदिरों में भक्त सोने-चांदी के सिक्के और पैसे चढ़ाते हैं। इन चढ़ावों को बाद में प्रसाद के रूप में भक्तों को वापस दिया जाता है, जिससे उनकी आस्था और बढ़ती है। दीपावली के दिन, विशेषकर शाम के शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। मंदिरों में दिवाली के अगले पांच दिनों तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।