फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदला मौसम का मिजाज, अभी 24 तक सताएगी गर्मी

विज्ञापन
तेज धूप में शहर के उसका मार्ग पर छाते के सहारे बाजार करने निकली महिला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले तीनों से बदले मौसम के मिजाज से लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्तूबर तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार को भी सुबह से ही आसमान में तेज धूप खिल गई। इससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। पूरे दिन गर्मी और उमस से लोग परेशान दिखे। इससे त्योहार होने के बाद भी सड़कों पर कम भीड़ रही। गर्म मौसम होने से लोग दिन व रात में पंखा कूलर का सहारा ले रहे हैं।
रात दो बजे के बाद मौसम ठंडा भी हो जा रहा है, जिससे लोगों को हल्की चादर का भी सहारा लेना पड़ रहा हैं। वहीं सुबह होते ही मौसम सामान्य हो जा रहा है, जिससे धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 24 अक्तूबर तक पूर्वी यूपी में किसी भी प्रकार का मौसमी परिवर्तन नहीं हैं। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान दिन में 22 डिग्री होने से रात में हल्की मौसम ठंड रहेगी, लेकिन दिन निकलते ही मौसम सामान्य हो जाएगा।व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें