फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घाटों पर उमड़ा जनसैलाब... लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 06 Nov 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतभारी के प्राचीन शिव मंदिर के तीर्थ सरोवर तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़। सं
विज्ञापन
- कार्तिक पूर्णिमा पर नदी, पोखरा और प्राकृतिक नालों में लोगों ने स्नान कर किया पूजन
विज्ञापन

- जोगिया के ककरही, डुमरियागंज के भारतभारी समेत विभिन्न जगहों पर लगा मेलासंवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/जोगिया। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर जोगिया क्षेत्र के ककरही घाट पर बुधवार भोर से ही स्नान व पूजन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां घाट पर सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात दिखी, नदी में एनडीआरएफकी टीम गोताखोरों के साथ स्टीमर से निगरानी करती रही। स्नान कर रहे लोगों को नदी के गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित करने के लिए लगे लाल झंडे के अंदर ही रहने की लगातार चेतावनी दे रहे थे। यहां सुरक्षा व सफाई के इंतजाम थे, लेकिन घाट पर स्नान के बाद महिला श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे महिला श्रद्धालु कपड़े बदलने की जगह तलाशने के लिए परेशान दिखी।
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर बुधवार सुबह विभिन्न नदियों, जलाशयों, पोखरों व प्राकृतिक नालों के घाटों पर स्नान के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद गो दान करते हुए पूजन-अर्चन किया। वहीं जिले के जोगिया क्षेत्र के ककरही व डुमरियागंज क्षेत्र भारतभारी समेत विभिन्न स्थानों पर लगे मेला में खरीदारों की भीड़ रही। जोगिया क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी किनारे ककरही के पास कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां भोर से ही आसपास व दूरदराज के गांवों के लोग स्नान करने पहुंचे और मां गंगा की पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध योगमाया मंदिर पर लगे विशाल मेला में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। मेले में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। महिलाओं सुरक्षा को लेकर महिला कांस्टेबल को सादे कपड़े में तैनात किया गया था। वर्षों से ककरही में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला को सुरक्षा की दृष्टि से पांच सेक्टर में विभाजित किया गया था। एक किलोमीटर पहले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराई गई थी। ककरही मेला में खोया-पाया केंद्र भी बनाया गया था।
विज्ञापन

-
सुरक्षा व सफाई इंतजाम ठीक थे, लेकिन महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए व्यवस्था ठीक नहीं है। महिलाओं को दिक्कत हो रही है। वैसे हर बार से इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है।
रघुवर प्रसाद, कुसुम्ही
घाट पर और मेला में सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था है, जिससे श्रद्धालुओं को बहुत राहत रही, लेकिन नदी के दूसरे घाट पर गंदगी बहुत ज्यादा है इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

चनरबली, सुपा

200 पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी, कैमरे से निगरानी
थानाध्यक्ष जोगिया मीरा चौहान ने बताया कि मेले में भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दरोगा समेत 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सादे कपड़ों में भी महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है। मेला स्थल की कैमरे से निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने मेले में आने वाले लोगों के लिए पेयजल व्यवस्था, अस्थाई प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की समस्या किसी को नहीं होगी। पुलिस बल जगह-जगह पर तैनात किया गया है। भारी वहन को भीड़ के वजह से रोक दिया गया है और यातायात पुलिस टीम लगी हुई है। मेला में बीडीओ जोगिया रामानंद वर्मा, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह, सचिव अभिषेक त्रिपाठी, सचिव गौरव त्रिपाठी, संतोष, इंदल लोधी आदि मौजूद रहे।
-

पिछले हादसों से सबक, इस बार सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

शोहरतगढ़। प्रशासन ने इस बार सख्ती दिखाते हुए बानगंगा बैराज व हाईवे से बैराज की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी ताकि कोई बैराज से होकर गहरे पानी की तरफ न जाने पाए। इसके लिए पुलिस की एक टुकड़ी लगातार गश्ती करती रही। पिछले साल कार्तिक पूर्णिमा पर यहां तीन युवक बैराज के पूरब तरफ स्नान करने के दौरान डूब गए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बैराज व हाईवे से बैराज की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग करके आवागमन रोक दिया गया। बैराज के दोनों छोर पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था, जिससे कोई श्रद्धालु स्नान करने के दौरान गहरे पानी में न जाने पाएं। सुबह स्नान के दौरान एक किशोरी डूब रही थी। पुलिस के जवानों ने उसे सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें