फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन आज

Mon, 26 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पांच किमी पुरुष वर्ग व तीन किमी महिला वर्ग की दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। दौड़ प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय द्वारा समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, बीएसए और डीआईओएस से खिलाड़ी भेजने को कहा गया है। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने जारी विज्ञप्ति से बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें