फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राम प्रहरियों की सूचना पर होता है अपराध नियंत्रण

Mon, 29 Dec 2025 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। कोतवाली परिसर में सोमवार को ग्राम प्रहरी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान ने प्रहरियों को उनके अधिकार क्षेत्र के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

नेपाल सीमा के सीमावर्ती गांव में अराजक गतिविधि करने वालों पर आप की सूचना पर नकेल कसी जा सकती है। सीमा पर कई प्रकार की तस्करी करते हैं, जिसपर अंकुश लगाया जा सके। सीमा पर अन्य कई एजेंसी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीमा पर लगी हैं, लेकिन जिनका पहचान आप के द्वारा संभव है। वह अन्य के लिए मुश्किल हो सकती है।
सीओ ने कहा कि ग्राम प्रहरी अपने-अपने गांव पर नजरे बनाए रखें। एकाएक कोई अमीर बन जाता है, अधिक जमीन की खरीद करता है। इसकी कोई आय नहीं है। वह जांच के दायरे में है। ठंड को देखते हुए सीओ सदर ने प्रहरियों में कंबल वितरण किया। साथ ही प्रहरियों को सीओ सदर द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी, राहुल यादव, ग्राम प्रहरी राम कुमार, बलिकरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें