तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एनएच 730 के से धनौरा मुस्तहकम एसएसबी कैंप होते हुए नेपाल सीमा तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय लोगों में प्रसन्नता व्यक्त की है। शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा के प्रयास से 2804.01 लाख रुपये की लागत से 3.920 किमी लंबे इस मार्ग के बनने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर झरुआ के ग्राम प्रधान वीरेंद्र जायसवाल, भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रकेश भारती, भोला शर्मा, रामनरेश यादव आदि ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बताया कि अभी अन्य कई सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी।