फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धनौती, मुसहरी, बजराटार महुअवा में बनेगा शवदाह गृह

Wed, 21 Jan 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। क्षेत्र के तीन गांवों धनौती रजडीहा, मुसहरी और बजराटार महुअवा सहित तीन गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री के प्रयास से इन तीनों गांवों में शवदाह गृह बनाए जाने की स्वीकृति मिली है। इनमें से प्रत्येक के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये जारी हुआ। बरसात व अन्य खराब मौसम के दौरान शव दाह करने में काफी दिक्कतें आती हैं। शवदाह गृहों के निर्माण से वहां जाने वालों को दिक्कत नहीं होगी। सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री ने कहा कि अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार करने आए लोगों को अंत्येष्टि स्थल पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार की प्राथमिकता है कि अंत्येष्टि स्थलों का भी विकास कराया जाए। सरकार लोगों की हर तरह की बुनियादी सुविधाओं और विकास को लेकर पूरी तरह संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें