फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 153 गर्भवतियों की जांची गई सेहत

Wed, 21 Jan 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के 29 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा 436 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 153 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण किया गया। साथ ही 1242 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम भड़रिया, सेखुई सेनापति और बौनाजोत पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम, आशा बहू और आंगनबाड़ी उपस्थित मिलीं। एएनएम पास अपडेटेड ड्यू लिस्ट व आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। अधीक्षक ने सरकारी अस्पताल में प्रसव के 24 घंटे के भीतर नवजात शिशुओं को पोलियो, हेपेटाइटिस-बी तथा मेनिनजाइटिस से बचाने की वैक्सीन दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें