ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक के खजुरिया शर्की गांव स्थित अस्थाई गोशाला का शुक्रवार निरीक्षण किया। टीम में अपर निदेशक पशुपालन विभाग जीवन लाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार, पशु चिकित्साधिकारी राकेश कुमार गुप्ता तथा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
टीम ने गोशाला में शासन की ओर से निर्धारित मानकों चारा-पानी की उपलब्धता, अलाव व्यवस्था, शेड की मजबूती, नियमित सफाई, चिकित्सा सुविधाएं और पशुओं की संख्या एवं स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गईं, हालांकि अधिकारियों ने बढ़ती शीतलहर को देखते हुए यूपी सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक शीतकालीन प्रबंध और सुदृढ़ करने को कहा।