फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोशाला का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था

Sat, 13 Dec 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी के ग्राम पंचायत खजुरिया शर्की स्थित आस्थायी गौशाला का निरीक्षण करते अपर निदेशक पशुपालन वि
विज्ञापन
ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक के खजुरिया शर्की गांव स्थित अस्थाई गोशाला का शुक्रवार निरीक्षण किया। टीम में अपर निदेशक पशुपालन विभाग जीवन लाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार, पशु चिकित्साधिकारी राकेश कुमार गुप्ता तथा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने गोशाला में शासन की ओर से निर्धारित मानकों चारा-पानी की उपलब्धता, अलाव व्यवस्था, शेड की मजबूती, नियमित सफाई, चिकित्सा सुविधाएं और पशुओं की संख्या एवं स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गईं, हालांकि अधिकारियों ने बढ़ती शीतलहर को देखते हुए यूपी सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक शीतकालीन प्रबंध और सुदृढ़ करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें