फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रोजेक्टर पर पढे़ंगे परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं

Wed, 22 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बड़े स्तर पर कवायद की जा रही है। इससे जिले के लगभग 200 से अधिक विद्यालय में विभाग की तरफ से प्रोजेक्टर दिए गए हैं। इनकी मदद से इन विद्यालयों में छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ आधुनिक जानकारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। स्मार्ट क्लास के अलावा अब जिले में प्रोजेक्टर लगाकर पढ़ाई कराने की तैयारी है। वहीं, इस सत्र से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में प्रोजेक्टर उपलब्ध कराया गया है। प्रोजेक्टर की बड़ी स्क्रीन पर छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रोजेक्टर का प्रयोग करके छात्रों की पढ़ाई को रोचक बनाया जाएगा। छात्र आसानी से किताबी ज्ञान को समझ पाएं। इसके लिए एप और अन्य सोशल मीडिया साधनों का भी सहयोग लिया जाएगा।
बीएसए शैलेष कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 200 से अधिक विद्यालयों में प्रोजेक्टर की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही अन्य विद्यालयों का भी चयन कर उनमें प्रोजेक्टर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें