फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगा खांसी का सिरप

Sun, 18 Jan 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में मादक एवं मनप्रभावी पदार्थ युक्त औषधियों के क्रय-विक्रय को लेकर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन

सभी दवा व्यवसायियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार की औषधियों की बिक्री केवल चिकित्सक के वैध पर्चे पर ही बिल और वाउचर के साथ की जाए और उसका समुचित अभिलेख सुरक्षित रखा जाए। इसके साथ ही खांसी की दवाओं (सिरप) की बिक्री भी केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही करने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष राम चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में जिला संगठन मंत्री संजय यादव ने संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं गतिशील बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने सरकार द्वारा जारी नई औषधि नीति और थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं भंडारण गृह के लाइसेंस से संबंधित शासनादेश एवं परामर्श को पढ़कर सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। जिला महामंत्री शैलेश पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह शुल्क पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है। बैठक में दवा कंपनियों द्वारा मार्जिन में की जा रही है। इसको लेकर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अजहरुद्दीन अजहर, गयादीन साहू, ध्रुव चंद यादव, राजेश अग्रवाल, लालचंद गुप्ता, मोहम्मद नसीम खान, अब्दुल मन्नान आदि उपस्थित रहे।ब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें