कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के विज्ञान संकाय में मंगलवार को प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित कर नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय एवं सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। कुलपति प्रो. कविता शाह ने घोषणा की कि विश्वविद्यालय जल्द ही कुछ नई बसों की सेवा शुरू करेगा, ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के वाणिज्य संकाय में नव प्रवेशित छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. कविता शाह की ओर से दीप प्रज्जवल एवं कुलगीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. कविता शाह ने विद्यार्थियों को भविष्य में निरंतर प्रगति करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत परिचय बीबीए विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. अखिलेश दीक्षित ने किया, तदुपरांत विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता-छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव ने छात्र-छात्राओं को कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कुलानुशासक एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग प्रो. दीपकबाबू ने छात्रों को अनुशासन संबंधी बारीकियों से अवगत कराया। अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय प्रो. सौरभ ने एक डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से विश्वविद्यालय के सात वर्षों के सतत् विकास को चित्रांकित किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिनेश प्रसाद ने परीक्षा से संबंधी नियमों के बारे में, डॉ. कहकशां खान ने पुस्तकालय संबंधी नियमों, डॉ. विमल चंद्र वर्मा ने सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम, डॉ. नीरज सिंह ने खेल एवं पुरातन छात्रों से संबंधित, डॉ. मनीष शर्मा ने कॅरिअर कांउसिलिंग एवं कैंपस प्लेसमेंट तथा डॉ. दीपक जायसवाल ने छात्रावास संबंधी नियमों की जानकारियां दी। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शिवम शुक्ला वाणिज्य संकाय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहें।