फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 14 Aug 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जनपद न्यायालय के परिसर से बांग्लादेश के सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में डीए
विज्ञापन
- सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। न्यायालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौंपा।

बार अध्यक्ष इंदु कुमार सिंह की अगुवाई एवं महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल के संचालन में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मांग किया कि बांग्लादेश में पांच अगस्त 2024 से हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे दुर्दांत हमलों के संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर सिद्धार्थनगर जनपद का अधिवक्ता समाज काफी आहत है। मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ का मानवाधिकार आयोग एकदम चुप बैठा है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भी इस घटना की कोई खास प्रतिक्रिया नहीं हो रही है। अधिवक्ताओं ने अनुरोध है कि मामले में बांग्लादेश की सरकार व सेना से आवश्यक वार्ता कर तत्काल हिन्दुओं अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले को रुकवाया जाय तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा व उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अविनाश पांडेय, श्रीकृष्ण मिश्र, विनायक मिश्र, जगदंबा यादव, रामेश्वर पांडेय, खुर्शीद आलम, मतिउल्लाह चौधरी, अमित त्रिपाठी, वीरेंद्र नाथ मिश्र, रमेश कुमार पांडेय, सूर्यकांत यादव, शेषमणि प्रजापति, अखंड प्रताप सिंह, बाल गोविंद श्रीवास्तव, कृपा शंकर त्रिपाठी, मणिकांत मिश्र, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश पांडेय, सिद्धनाथ पांडेय, रवींद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें