सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन से सोमवार को बस्ती रूट की लगभग आठ ट्रेन सिद्धार्थनगर रूट से संचालित की गईं। इससे प्रतिदिन की अपेक्षा रेलवे फाटक अधिक बंद रहा। इससे सिद्धार्थ तिराहे पर लोग परेशान नजर आए।
जिम्मेदारों के अनुसार एक बार में रेलवे फाटक पांच से सात मिनट तक बंद किया जाता हैं। जबकि इस दौरान 20 से 25 मिनट तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
रेलवे प्रशासन से साेमवार को बस्ती रूट की लगभग आठ ट्रेनें सिद्धार्थनगर के रास्ते संचालित कीं। इस क्रम में प्रतिदिन की अपेक्षा सोमवार को जिले से होकर अधिक ट्रेन गुजारी गई। जबकि अन्य दिनों में जिले से होकर लगभग 12 से 14 ट्रेन दिन में संचालित होती हैं। इससे अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन होने से दिन में लगभग 18 बार ट्रेन का संचालन हुआ। इससे पूरे दिन करीब दो से ढाई घंटा तक रेलवे फाटक गिरा रहा। रेलवे फाटक गिरने से शहर में आने-जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। कई बार क्राॅसिंग बंद होने से लोगों ने दूसरे तरफ जाने के लिए ओवरब्रिज का भी सहारा लिया। इससे उन्हें चार से पांच किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।