लोटन क्षेत्र में नदियों का जायजा लेते डीएम डॉ. राजा गणपति आर। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों के बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बांधों का निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़ा नदी मोहाना, घोघी नदी लोटन, कूड़ा नदी रामनगर, तेलार नाला (सड्डा), बूढ़ी राप्ती, भुतहिया, गंगवल, राप्ती नदी, संगलदीप के पास बांधों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेई, कर्मचारी की ओर से कटान स्थलों और बांधों का निरंतर निरीक्षण करें। कटान स्थलों का जहां मरम्मत की आवश्यकता है। वहां तत्काल मरम्मत कार्य कराएं। उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन किसानों के फसलों में अधिक पानी भर गया है। उसका सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाया जाए। वहीं, जिन गांवों में पानी भर गया है वहां नाव इत्यादि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड कृपाशंकर भारती, सिंचाई निर्माण खंड सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।