फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योगी आदित्यनाथ का जीवन संघर्ष सभी के लिए प्रेरणा स्रोत

Fri, 19 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के निजी हॉल में योगी आदित्यनाथ पर बनी मूवी देखते सदर विधायक व अन्य। श्रोत
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधायक श्यामधनी राही व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने शहर के सिनेमा हाल में सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी अजय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी फिल्म देखी। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को पहले ही दिन देखने के लिए विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सिनेमा हाल पहुंचे थे। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि यह फिल्म न सिर्फ एक जीवनी है बल्कि त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का अद्भुत संदेश है। योगी आदित्यनाथ महाराज का जीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान भाजपा नेता सत्य प्रकाश राही, नितेश पांडेय, बबलू श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, श्यामसुंदर मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें