कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जिनका एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है, संपर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने के लिए निर्देशित किया गया। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का संबंधित विभाग से निस्तारित कराने काे कहा। उन्होंने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट लेता है उसकी सब्सिडी समय से उसके बैंक खाते में प्रेषित कराएं। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि के संबंध में व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, डीपीआरओ वाचस्पति झा, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, लीड बैक अधिकारी आरके सिन्हा, अधिशासी अभियंता बिजली निगम आदि की उपस्थिती रही।