फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रुका टंकी का निर्माण, शुद्ध पानी के लिए करना होगा इंतजार

Fri, 02 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के बुढ़नइया पकड़ी में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन जिस जमीन पर पानी की टंकी का निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन

उस जमीन पर एक व्यक्ति ने एसडीएम न्यायालय में आपत्ति दाखिल कर दी। इसकी वजह से निर्माण कार्य तीन माह से रुक गया है। इससे तीन ग्राम पंचायत के ग्रामवासियों को अब शुद्ध पेयजल के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी, बुढ़नइया व बैदौली में विभाग के ठेकेदार द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइप बिछा दी गई। तीनों गांवों में जलापूर्ति के लिए बुढ़नइया में पानी की टंकी का निर्माण होना था। विभाग ने पानी टंकी के लिए बोर भी करा दिया। इस बीच ग्राम भेलहिया निवासी धर्मवीर ने जमीन अपनी बताते हुए एसडीएम न्यायालय में आपत्ति लगा दी।
विज्ञापन

ग्रामवासी लाडिल, रामप्रसाद, मोहन, चंद्रभान, शिवकुमार, शेरूल्ला, लवकुश, हनुमान, शमशुल्ला, लाले आदि ने कहा कि जिस भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण हो रहा था, वह आपत्ति करने वाले की भूमि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें