फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

Thu, 22 Oct 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के डीडी रोड पर मुंहचुरवा घाट के पास बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा गांव निवासी चेतराम गुप्ता (30) पुत्र प्रह्लाद के रूप में हुई। वह बाइक से अपनी ससुराल ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव जा रहे थे। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, चेतराम बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मुंहचुरवा घाट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें