फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामाजिक सद्भाव मजबूत करने पर बनी सहमति

Wed, 07 Jan 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में सामाजिक, धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने को लेकर मंगलवार को प्रमुख जिलाधिकारी जनार्दन गौतम के नेतृत्व में ऑल-पार्टी कोऑर्डिनेशन और सद्भाव मीटिंग आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में पिछले कुछ दिनों से जिले में सामने आई गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शांति, सहिष्णुता और एकता को मजबूत करने के लिए 10 अहम फैसलों और कमिटमेंट्स पर सर्वसम्मति बनी। इसमें तय किया गया कि सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और जिम्मेदार नागरिक अपने-अपने क्षेत्रों में सद्भाव बनाए रखने के लिए सक्रिय सहयोग करेंगे। अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहने के स्पष्ट निर्देश देंगे।
प्रशासन ने कहा कि नेपाली समाज सदियों से आपसी भाईचारे के साथ रह रहा है, ऐसे में कुछ मौकापरस्त और घुसपैठ करने वाले तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे धार्मिक और सांप्रदायिक नफरत के प्रयासों को मिलकर पहचानने और समाप्त करने की जरूरत है। इसके लिए सभी को सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताई गई। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि रेगुलर कार्यक्रमों के अलावा किसी भी आयोजन से पहले प्रशासन को अनिवार्य रूप से सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें