ककरहवा। बर्डपुर कस्बा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन युवराज ने तथा अध्यक्षता राजेश शर्मा ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशलेंद्र गिरी ने कहा कि जात-पात के आधार पर बिखर रहे हिंदू समाज को सनातन की रक्षा के लिए एकजुट हो। उन्होंने सशक्त एवं सामर्थ्यवान भारत के निर्माण के लिए हिन्दू समाज के संगठित होने को कहा। राजीव नयन ने भी समस्त हिंदू समाज को एकजुट होकर देश की उन्नति में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की एकता है। उन्होंने कहा कि संगठित एवं सशक्त समर्थ हिंदू समाज को कोई भी बाहरी शक्ति प्रभावित नहीं कर सकती है। हिंदू की शक्ति से ही सनातन की शक्ति बढ़ेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, लालजी त्रिपाठी, राजदेव, अमित उपाध्याय, फूलचंद जायसवाल, विजय जायसवाल, सबलू साहनी आदि की उपस्थित रही।
सम्मेलन में हिंदू एकजुटता पर दिया बल : इटवा। भिलोरी स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार को हिंदू महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सह विभाग प्रचारक अजीत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता बाबा बलराम दास ने की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजीत ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताते हुए जगह-जगह आयोजन किए जाने की बात कही।