फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम आज से

Sat, 10 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 11 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की ओर से 45 दिन तक मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाया जाएगा। डुमरियागंज क्षेत्र के बैदोलागढ़ में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने बताया कि यह अभियान देश के गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान को जनपद में सफलता पूर्वक चलाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजन श्रीवास्तव को मनरेगा बचाओ संग्राम का जनपद कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना में किए गए बदलावों से करोड़ों गरीब परिवारों का रोजगार खतरे में पड़ गया है। भुगतान में देरी, काम की कटौती और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के नाम पर मजदूरों को भटकाया जा रहा है, जो पूरी तरह जन विरोधी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कोई भीख नहीं बल्कि गरीबों का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस पार्टी इस अधिकार को कमजोर नहीं होने देगी और इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोआर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के तहत कल 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास रखकर प्रतीकात्मक विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें