फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : मथुरा और आगरा के लिए चलेंगी रोडवेज बसें

Wed, 04 Feb 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोड़वेज सिद्धार्थनगर। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मथुरा और आगरा के लिए रोडवेज की बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक विकल्प मिल सकेगा। लखनऊ के रास्ते चलाई जाने वाली इन बसों को संचालित करने के लिए परिवहन निगम जल्द सर्वे कराएगा।
विज्ञापन

मथुरा और आगरा के लिए बस सेवा नहीं होने से जिले के लोगों को आने-जाने के लिए ट्रेन या बस का कई सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों के साथ पर्यटन के लिए जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संचालन को लेकर प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत रूट, संभावित यात्रियों की संख्या और समय-सारिणी तय करने के लिए जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद बसों के फेरे और संचालन का समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें