फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नामी कंपनी के नाम से पानी की बोतलें बेचने की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Oct 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के अधिवक्ता ने ऊंजी गांव के आरओ प्लांट पर पहुंचकर की पड़ताल, संचालक से मांगे गए दस्तावेज
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ऊंजी गांव में संचालित एक आरओ प्लांट पर नामी कंपनी के ब्रांड से मिलते-जुलते नाम और स्टीकर वाली पानी की बोतलें तैयार कर बेचने की शिकायत सामने आई है। जानकारी मिलने पर संबंधित कंपनी के अधिवक्ता और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कंपनी के अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्लांट संचालक से दस्तावेज मांगकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, ऊंजी गांव में एक मकान में आरओ प्लांट संचालित किया जा रहा है। यहां नामी कंपनी के ब्रांड से मिलते-जुलते नाम और स्टीकर लगी पानी की बोतलें मिलने की बात कही गई है। संबंधित कंपनी के अधिवक्ता का आरोप है कि बोतलों पर कंपनी के नाम की नकल की जा रही है। उनके मुताबिक, बोतलों पर लगे स्टीकर में नाम मिलता-जुलता है जबकि तस्वीर अलग है। रैपर पर भी कंपनी के नाम से अलग अतिरिक्त शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता मनीष दुबे, राजन द्विवेदी और उनकी टीम पुलिस के साथ आरओ प्लांट पर पहुंची। टीम ने मौके पर उपलब्ध बोतलों और स्टीकर की जांच की। इसके बाद कंपनी की ओर से पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।
वहीं, प्लांट संचालक की ओर से रजिस्ट्रेशन समेत जरूरी दस्तावेज होने की बात कही गई है। पुलिस ने संचालक से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने को कहा है ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें