फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण में नए सर्किल रेट पर मांगा मुआवजा

Sat, 19 Sep 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान संघ बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट भवन के परिसर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे की भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नए सर्किल रेट के आधार पर दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने और आयुष्मान कार्ड में छह सदस्यों की अनिवार्यता खत्म करने सहित अन्य मुद्दों के निस्तारण की मांग की। उसके बाद डीएम को 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
भारतीय किसान संघ के अश्वनी कुमार सिंह में कहा कि हाईवे सहित अन्य परियोजना के लिए सरकार की ओर से किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है लेकिन सरकार मुआवजा पुराने सर्किल रेट से दे रही है। जो किसानों के हित के लिए नहीं है। सरकार को नए सर्किल रेट के आधार पर हम किसानों को मुआवजा देना चाहिए। कहा कि महदेवा से चिल्हिया तक निकलने वाले बाईपास के लिए अधिग्रहण जमीन का मुआवजा नए सर्किल रेट नहीं दिया गया है। पुराने सर्किल रेट पर जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

मुआवजा मिलने से पहले एनएचएआई ने प्रशासन की मदद से 170 पेड़ काटकर कब्जा कर लिया। मांग की कि किसानों पहले नए सर्किल रेट मुआवजा दिया जाए। उसके बाद जमीन पर निर्माण किया जाए। कहा कि किसानों को जो सम्मान निधि मिल रही है। उसे बढ़ा कर 12 हजार कर दिया जाए। विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बैनर तले किसानों ने अपनी आवाज बुलंद किया।
विज्ञापन

इस दौरान जय नरायन सिंह, राजकुमार, रामप्रकाश, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, शेर बहादुर सिंह सहित आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें