फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह घंटों जाम में जूझते रहे राहगीर दिहाड़ी मजदूर मायूस होकर लौटे

Thu, 01 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा -डुमरियागंज मुख्य मार्ग पर शाहपुर में जाम से जूझते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह डुमरियागंज से इटवा मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया। शाहपुर चौराहे से राप्ती सेतु तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम में स्कूल के बच्चों, डॉक्टरों और दैनिक मजदूरों सहित आम राहगीर घंटों फंसे रहे। मजदूरों को देर होने के कारण मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नवीन मंडी समिति सहियापुर के माह के आखिरी दिन बंदी थी। इसके चलते स्थानीय किसान और फुटकर सब्जी विक्रेता शाहपुर से बांसी जाने वाली बांध पर अपनी दुकानें लगाकर सब्जियां बेच रहे थे। बांध पर जगह कम होने के कारण लोग वाहनों को सड़क पर आड़े-तिरछे खड़ा करके खरीदारी करने लगे। सुबह राहगीरों की भीड़ बढ़ने के साथ ही सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
इससे शाहपुर चौराहे से राप्ती सेतु डुमरियागंज तक लंबा जाम लग गया। जाम के दौरान शाहपुर चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। चौकी से चंद कदम दूर पुलिसकर्मी जाम से अनजान बने बैठे रहे। जाम में फंसे लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 9:00 बजे आवागमन बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को कहना है कि यह रोजाना की समस्या है। इसका स्थायी समाधान तलाशने की जरूरत है, जिससे लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें