खुनुवा बॉर्डर पर अवैध अतिक्रमण के हटाते प्रशासन की टीम। संवाद
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। टीम ने सीमा पिलर 556 और 555 के बीच अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया।
स्थायी अतिक्रमण करने वालों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी।
गृह मंत्रालय के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और एसएसबी की एक संयुक्त टीम खुनुवां बॉर्डर पहुंची। संयुक्त टीम ने नो-मेंस लैंड से करीब 16 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण देखा था। इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने लोगों को सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ माधुर्य यादव और एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट नितेश ने टीम का नेतृत्व किया। इस अभियान में एसएसबी के एसआई हनुमान उपाध्याय और खुनुवां चौकी प्रभारी सुरेश यादव भी शामिल थे। राजस्व निरीक्षक भोला चौधरी और लेखपाल आशीष संगम, विजय, नितीश, पिंटू समेत अन्य जवान भी मौजूद रहे।